Sat. Jul 27th, 2024

भारतीय जिसेर्वे बैंक ने Paytm पर लगाम लगा दिया है | जिसके कारण Paytm यूजर्स पूरी तरह से घबरा गए हैं | जहां Paytm का शेयर बीते दिनों उछाल पर था अब वहीं वो जमीन पर आ चुका है | आपको बता दें कि Paytm पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद यूजर्स में काफी ज्यादा कंफ्यूजन है | जिसकी कारण Paytm यूजर्स Paytm एप्लीकेशन को अब बंद कर रहे हैं | आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि भारतीय जिसेर्वे बैंक(RBI) ने Paytm एप्लीकेशन पर नहीं बल्कि Paytm पेमेंट बैंक पर कार्यवाही की है | अगर आप Paytm ऐप यूजर हैं, तो आप पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा | आप पहले की तरह ही UPI पेमेंट कर सकेंगे | आपको बता दें कि अगर आपका Paytm पेमेंट बैंक में अकाउंट है, तो 29 फरवरी के बाद आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे |

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च तक का यूजर को वक्त है | यूजर 15 मार्च तक अपने अकाउंट से पूरा डिपॉजिट निकाल सकते हैं | वहीं आप Paytm पेमेंट बैंक का वॉलेट यूज नहीं कर पाएंगे | वॉलेट के साथ ही अगर आपका FASTag Paytm पेमेंट बैंक से लिंक है, तो भी आप उसे रिचार्ज नहीं कर पाएंगे | Paytm पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करके आप गिफ्ट कार्ड, Paytm वॉलेट रिचार्ज या कोई दूसरी सर्विस का भी यूज नहीं कर पाएंगे और साथ ही अकाउंट में कोई भी नया ट्रांजेक्शन नहीं होगा |

अब बात आती है की है कि आप क्या-क्या यूज कर सकते हैं तो आपको बता दें कि आप सिर्फ Paytm ऐप को UPI ऐप की तरह यूज करते हैं | आप कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे, UPI के जरिए रिचार्ज भी कर सकेंगे और वॉलेट भी यूज कर पाएंगे लेकिन इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा | अगर पेटीएम पेमेंट बैंक से आपकी कोई EMI या फिर स्टेटमेंट पेंडिंग है, तो उसे तुरंत ही क्लियर करा लें क्योंकि आप 29 फरवरी के बाद इस पेमेंट बैंक के जरिए कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे | हालांकि, केंद्रीय बैंक ने PPBL के यूजर्स को मौजूदा डिपॉजिट निकालने या फिर इस्तेमाल करने का मौका दिया है |

आपको बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि नियमों का पालन न करने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। रिजर्व बैंक ने कंपनी पर क्रेडिट ट्रांजेक्शन, टॉप-अप सुविधा, वॉलेट और फास्टैग समेत सभी तरह की सुविधाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पेटीएम पेमेंट बैंक नए ग्राहक भी नहीं जोड़ सकेगा। अब देखना यह होगा कि Paytm के शेयरों में कब उछाल आएगी और ग्राहकों को अब Paytm कैसे लुभाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *