Sat. Jul 27th, 2024

कानपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो दिन के दौरे ने भाजपा नेताओं को उस दौर की याद दिला दी जब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और फिर बाद में मुख्यमंत्री थे। मुलाकात करने में वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तक ही सीमित नहीं रहे, उन्होंने सभी पूर्व जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात की और यह भी दर्शाया कि संबंधों की गर्माहट अब भी पहले जैसी है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका दो दिन का प्रवास महानगर और युवा मोर्चा के प्रभारी उनके बेटे पंकज सिंह को बहुत मदद करेगा। एक तरह से वह उनकी जमीन मजबूत कर गए।

बेटे के लिए आए राजनाथ सिंह

जिस दिन पंकज सिंह अधिवेशन मिलने के बाद मैदानों का निरीक्षण और बैठक कर रहे थे, उसी दिन उनके पिता राजनाथ सिंह भी आ गए थे। उनके स्वागत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट पर सभी जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय व जिलाध्यक्ष थे, वहीं उनके गुरु जी के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। सर्किट हाउस में पूर्व जिलाध्यक्षों से जिस जोश से वह मिले, उसने पुलिस अधिकारियों को भी संदेश दे दिया जिनसे पूर्व जिलाध्यक्षों का कुछ देर पहले विवाद हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *