Sat. Jul 27th, 2024

लखनऊ। नगर निगम की तरफ से सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन, अवैध प्रचार सामग्री, अतिक्रमण, बड़े बकायेदारो के विरुद्ध गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाया गया। साथ ही गृहकर के लिए जोनवार कैम्प भी लगाये गये।
जोन-2 में अवैध बैनर, पोस्टर होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के दौरान 20 बैनर 35 अन्य प्रचार सामग्री हटयी गई। इसके अलावा ऐशबाग में स्थित रामलीला मैदान से कोयला मडीं से नादान महल रोड़ तक अवैध अतिक्रमण भी हटाया गया है। वहीं राजेन्द्र नगर में वसूली व कर निर्धारण के लिए कैम्प लगाया गया जिसमें रु. 14760 की धनराशि जमा की गई। जोन-3 में कुर्सीरोड पर संतोषी मंदिर से महावीर इण्टर कॉलेज होते हुए सीतापुर रोड तक से लगभग 44 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और ट्रक सामान जब्त किया गया। जोन-5 में अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान में 1400 शमन शुल्क वसूला गया।

जोन-7 में पॉलीटेनिक चौराहा से तिवारीगंज और कन्वेंशन सेन्टर के आस-पास क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमें जुमार्न के रूप में 3000 रूपये नगर निगम ने वसूला है। वहीं जोन-8 के बड़े बकायेदारो से डोर-टू-डोर सम्पर्क किया गया। जिससे कुल 7,60,000 की वसूली की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *