Sat. Jul 27th, 2024

बॉलीवुड के बेताज बादशाह, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और किंग खान जैसे प्रसिद्ध नामों से मशहूर शाहरुख खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें दुनियां का सबसे बड़ा मूवी स्टार भी बताया जाता है | बीते 2 नवंबर 2023 को शाहरूख 52 साल के हो गए है और आज हम आपको शाहरूख के जीवन से जुड़ी कुछ बाते बताएंगे:-

शाहरुख खान एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं बॉलीवुड में सबसे बड़ा सितारों में से एक माना जाता है जिसे आज बॉलीवुड का राजा माना जाता है जिसके प्रशंसक हर उम्र के लोगों में है | अपनी कलाकारी के बदौलत अपने दम पर आज खुद को एक सितारा बनकर लोगों के सामने खड़ा किया हैं। शाहरूख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और माँ का नाम लतीफ फातिमा हैं। शाहरूख अपने पिता को पठानी और माँ को हैदराबादी बताते है उनकी माँ हैदराबाद से और उनके पिता पेशावर पाकिस्तान से हैं। शाहरूख जब 14-15 साल के थे तब उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया. उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी और वकील थे जो मौलाना अबुल कलाम आजाद के खिलाफ चुनाव भी लड़े, जिसमे उनकी हार हुई थी।शाहरूख ने दीवाना फिल्म के साथ 1992 में अपनी बॉलीवुड की शूरूआत की थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नये अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। शाहरूख की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपए थी जो उन्हें पंकज उदास (गायक) के एक कंसर्ट में काम करने पर मिली थी। शाहरूख का नाम पहले “अब्दुल रहमान” रखा गया पर उनके पिताजी न उनका नाम बदलकर शाहरूख खान रख दिया। शाहरूख ने अपने जीवन के शुरुआती पांच साल मैंगलोर में अपने नाना नानी के साथ बिताएं। 25 अक्टुबर 1991 को उन्होनें गौरी चिबर से शादी की। अब शाहरूख के तीन बच्चे है :- आर्यन, सुहाना और अबराम।शाहरूख की एक बड़ी बहन भी जिनका नाम शहनाज लालारुख है। खान की शुरूआती पढ़ाई St. कोलंबस स्कूल से हुई, उन्होनें स्नातक की पढ़ाई कमप्लिट करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया लेकिन उनका ज्यादातर समय रंगमंच क्रिया समूह में बीतता था इसके बाद शाहरूख ने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंसार में postgraduate studies शुरू की, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।

शाहरूख को film industry में सबसे अच्छा पिता माना जाता है। शाहरूख के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई और फौजी, दिल दरिया, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इतना ही नहीं शाहरूख को उनके फैन प्यार से किंग खान, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं। साल 2014 में की गई रिसर्च के अनुसार शाहरूख दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। इतना ही नहीं शाहरूख एंजेल्स टाइम्स के मुताबिक सबसे बड़े मूवी स्टार हैं और एसआरके बॉलीवुड के एक ऐसे Actor हैं जिनके प्रशंसको की संख्या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी हैं क्योंकि विदेशों में बॉलीवुड एक्टर्स में से सबसे ज्यादा शाहरूख की फिल्में पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं भारत सरकार के द्वारा फिल्मों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं। शाहरूख को लोग टीवी की दुनिया में Brand SRK भी कहते है शाहरूख के घर में हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्मो को बराबर सम्मान दिया जाता है उनके बच्चे दोनों धर्मो को मानते हैं। एक किरदार जो शाहरूख को सबसे अलग दर्शाता है वो है उनके द्वारा दोनों हाथों को फैलाने का अपना रुतबा, जिसे आज तक कोई नहीं कर सका। शाहरूख ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति थे। शाहरूख फिल्मों के साथ साथ आईपीएल में क्रिकेट टीम कोलकाता नाईट राईडर्स के मालिक भी हैं। जैसे सभी अपना एक लकी नंबर चुनते है जैसे क्रिकेट खिलाड़ी अपने जर्सी नंबर चुनते है वैसे ही शाहरूख का लकी नंबर 555 हैं यहां तक की उनकी सभी गाडियों के नंबरों में भी 555 जरुर होता है। शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते अभिनेता है जिनके पोस्टर आपको भारत के हर शहर और गाँव में लगे मिल जायेंगे। एसआरके का खुबसूरत बंगला, नाम मन्नत है, शाहरूख कहते है की वो इस बंगले को किसी भी हालात में नहीं बेचेंगे. अगर उनका बंगला टूट जाता है तो अपनी पूरी जायदाद बेचकर उसे फिर बना लेंगे। खान ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, देवदास, परदेस, चक दे इंडिया, my name is khan के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *