Sat. Jul 27th, 2024

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को आई कोविड जांच रिपोर्ट में एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं महिला के परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दरअसल, अलीगंज निवासी महिला 25 दिसंबर को इंदौर से लौटी थीं। उसके बाद सर्दी जुकाम की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने कोविड जांच की सलाह दी। जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को होम आईसोलेशन में कर दिया है। साथ ही मरीज के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुये हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना संक्रमण की जांच की है। राहत की बात यह है कि परिवार का कोई अन्य सदस्य कोविड पॉजिटिव नहीं आया है।

इस साल केरल में कोरोना के नए वैरियंट जेएन-1 के मामले आने के बाद यूपी में भी सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है। विशेषज्ञों की माने तो जेएन .1 वेरिएंट में संक्रामकता बहुत ज्यादा है। यह बहुत तेजी से फैलने वाला वेरियंट हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इस वायरस से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। बताया जा रहा है कि उनके लिए यह वायरस समस्या पैदा कर सकता है। यानि खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा जो लोग किडनी, लीवर, हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनके लिए यह वायरस घातक साबित हो सकता है।

रिपोर्ट: माइ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *