Sat. Jul 27th, 2024
गुजरात ने बनाया एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड गुजरात ने बनाया एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड में दरहज हुआ गुजरात का नाम

वैसे तो गुजरात व्यापार और व्यापारियों के प्रसिद्द है | अडानी, पंकज पटेल, करसनभाई पटेल और हमारे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रसिद्द है | विश्व की सबसे प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भी गुजरात है। गुजरात में पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मंदिर, कच्छ, द्वारका मंदिर, वडोदरा और अक्षरधाम मंदिर आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं। गुजरात को एशियाई शेरों का घर कहा जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों के कारण इसे ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहते हैं। अब ऐसे में एक और नयी उपलब्धि हासिल कर चूका है गुजरात |

आपको बता दे की साल 2023 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को जश्न मनाकर अगले साल 2024 का लोगों ने जोरदार स्वागत किया | नए साल के पहले दिन सोमवार को लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना करके दिन की शुरुआत की | इस मौके पर गुजरात में लोगों ने सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया | गुजरात के सूर्य मंदिर में नए साल की सुबह एक साथ 108 जगहों पर सूर्य नमस्कार किया गया | मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात के पाटन से 30 किलोमीटर दक्षिण में मोढिरा गांव में स्थित है | इस मंदिर में नए साल की सुबह के मौके पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हुआ, जिसमें भारी तादात में लोगों ने हिस्सा लिया और एक विश्व रिकॉर्ड बनाया | इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए |

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश देकर एक आग्रह भी किया | उन्होंने कहा, ‘“गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया – 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया! जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारी संस्कृति में 108 अंक का विशेष महत्व है| ” उन्होंने आगे कहा, “आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग शामिल हुए | यह वास्तव में योग और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है | मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, फायदे बहुत हैं |” जिस प्रकार गुजरात ने ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है क्या उसी प्रकार 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमन्त्री मोदी अपना रिकॉर्ड कायम रखेंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *