Sat. Jul 27th, 2024

कानपुर। आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या धाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चार जनवरी से नियमित चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल ट्रेन संख्या 22426 सुबह 11 बजे आएगी और यहां से 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन ढाई बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस तरह कानपुर सेंट्रल से श्रीराम की नगरी तक पहुंचने में कुल तीन घंटे 25 मिनट लगेंगे।

वहीं, गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या धाम से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे आएगी, यहां से 6:40 बजे रवाना होने के बाद आनंद विहार टर्मिनल रात 11:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ होते हुए आएगी और जाएगी।

चार जानवरी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में दो एक्जीक्यूटिव चेयरकार व 14 चेयरकार है। ट्रेन में 1128 सीटें हैं। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें तथा चेयरकार में 346 सीटें खाली हैं। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक एक्जीक्यूटिव क्लास में 35 तथा चेयरकार में 359 सीटें खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *