Sat. Jul 27th, 2024
अगर आप रोज नहाते हैं तो हो जाए सावधानअगर आप रोज नहाते हैं तो हो जाए सावधान, हो सकती है आपको ये बीमारियां

ठंढे-ठंढे पानी से नहाना चाहिए गाना आये या ना गाना चाहिए | ये गाना बिलकुल सही है लेकिन आजकल की ठंढ में रोज नहाना नुकसान पहुंचा सकता है | बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रोजाना नहाते हैं और स्किन की कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं | चलिए बात करते हैं इस विषय पर |

अमेरिकी विश्वविद्यालय द यूनिवर्सिटी ऑफ उतह के जेनेटिक्स साइंस सेंटर के एक अध्ययन के मुताबिक, ज्यादा नहाने से हमारे सुरक्षातंत्र को नुकसान पहुंचाता है | शरीर में रोगाणुओं-विषाणुओं से लड़ने की क्षमताएं कमजोर पड़ जाती हैं | वहीँ जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है कि नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं जिससे गुड बैक्टीरिया भी हट जाते हैं | ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं | इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए |

अगर सर्दियों में गरम पानी से देर तक नहाते हैं तो ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है | इससे स्किन ड्राई हो सकती है | इससे शरीर का नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं | शरीर का ये नेचुरल ऑयल हम सभी के लिए बहुत जरूरी है | ये प्रतिरोधक क्षमता का भी काम करता है | साइंस के अनुसार ये ऑयल आपको मॉइश्चराइज्ड और सुरक्षित रखने में सहायक होता है | रोज गरम पानी से नहाने से आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है | नहाते वक्त आपके नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं | फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं. इससे भी नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे ये रूखे और कमजोर हो जाते हैं | एक हालिया सर्वे में पता चला कि नहाने के मामले में दुनिया में शीर्ष देशों में भारत, जापान और इंडोनेशिया के लोग कहीं आगे हैं | अमेरिका व पश्चिम के देशों के कई शोधों में यह साबित होता है कि रोजाना नहाना महज पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी हानिकारक है | अगर आप भी रोजाना नहाते हैं तो सावधानियां जरूर बरतें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *