Sat. Jul 27th, 2024

दतिया मध्य प्रदेश! अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। वह लंबे अरसे से रोजाना एक पेड़ लगा रहे हैं। अपने शासकीय आवास कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में सीईओ भार्गव अब तक 2000 से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं। खास बात यह भी है कि अधिकांश उनके द्वारा लगाए गए पेड़ जीवित हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की अनुकूलता के लिए हरियाली बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को स्वच्छ हवा मिले इसके लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। इसीलिए उन्होंने प्रण किया है कि वह रोजाना एक पेड़ लगाएंगे। उन्हें खुशी है कि वह अब तक 2000 से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं।

रिपोर्ट रजनी लिटोरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *