Sat. Jul 27th, 2024

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 7 साल से रोटी बैंक ट्रस्ट गरीब असहाय लोगों को फ्री में खाना खिला रहा है। इस ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों को फ्री में भरपेट भोजन कराया जाता है। ट्रस्ट के संस्थापक ने गरीब असहाय लोगों को भूखे पेट भटकते हुए देखा, तो उन्होंने इस ट्रस्ट की शुरुआत की जिसके बाद धीरे-धीरे यह संस्था लोगों के लिए फेमस हो गई। इस संस्था में कोई भी व्यक्ति खाना खाने के लिए आ सकता है। जिसमें अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार आहुजा के निधन के बाद पद खाली होने से आज नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वरूण सिंघल अध्यक्ष बनाये गये।
बतातें चले कि शिकोहाबाद के एटा रोड पर शिव कल्याण सेवा संस्थान रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार आहूजा के निधन के बाद आज रविवार को होटल ग्रीन पार्क में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष वरूण सिंघल उर्फ अप्पू सिंघल अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल सचिव, संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल ,संजीव कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, ठाकुर अश्वनी कुमार संयोजक और राजीव गुप्ता संस्थापक चुने गये। नयी कार्यकारिणी चुने जाने के बाद लोगों ने पदाधिकारियों को फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात 5000 कंबलों का वितरण 30 दिसम्बर को लेकर विचार विर्मश किया गया। जिसका वितरण होटल ग्रीन पार्क में किया जायेगा।
इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, रजत शाह, अवधेश गुप्ता, डाक्टर संजीव आहुजा सहित अन्य रोटी बैंक के सदस्य मौजूद रहे।

फिरोजाबाद सें शेरेनवी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *