Sat. Jul 27th, 2024

बचपन में हुई गलतियों के कारण बहुत से युवा आज सेक्स सम्बन्धी समस्याओं से परेशान हैं और इसका फायदा रोड छाप, झोला छाप डॉक्टर्स और ढोंगी बाबा उठा रहे हैं | बहुत से लोग इसके चक्कर में पड़के अपना स्वास्थय ख़राब कर लेते हैं | हम आपको आज एक ऐसा घरेलु नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपको बेशुमार ताकत देगा और आपके वैवाहिक जीवन को खिशियों से भर देगा | अगर आप जिम करने के शौक़ीन हैं तो ये उपाय आपको घोड़े जैसी ताकत दे सकता है | गोंद कतीरा कब्ज दूर करने, स्तन में वृद्धि, त्वचा रोग, शीघ्रपतन आदि से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गोंद का सेवन हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों की संभावनाओं को कम करता है। सर्दियों में इसे खाने से पुरानी खांसी, जुकाम, फ्लू और इंफेक्शन जैसी समस्याएं पास भी नहीं फटकती। इसके अलावा इसे खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होता है। यह शरीर से निकलने वाले खून को रोकता है, सांस रोग को दूर करता,खांसी को नष्ट करता व कफ दूर करता है | गोंद कतीरा में ढेर सारा प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। इसे खाने से खून गाढ़ा होता है। तो चलिए जानते हैं इसके और फायदे |

कमजोरी को दूर करने में लाभकारी:

शारीरिक कमजोरी हो या मानसिक दोनों ही आपके दिनचर्या पर असर डालती हैं जिसके कारण आप सुस्त और कमजोर महसूस करते हैं | इसको दूर करने के लिए आपको 20 ग्राम गोंद कतीरा एक गिलास दूध या पानी में रात के समय भिगोकर सुबह मिश्री के साथ शरबत बना कर पीना चाहिए | गोंद कतीरा के इस्तेमाल से शरीर में तुरंत ताकत आती है क्योंकि गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है | ये महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है |

पुरुषों काम शक्ति बढ़ाने में लाभकारी:

पुरुषों में किसी भी प्रकार की यौन अपर्याप्तता के इलाज में गोंद कतीरा बहुत ही प्रभावी उपाय हैं। गोंद कतीरा के सेवन से पुरुषों में खोई हुई यौन इच्‍छा बढ़ जाती है। पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा बहुत मदद करता है इसलिए पुरुषों के लिए गोंद कतीरा काफी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा गोंद कतीरा अनैच्छिक डिस्चार्ज या नाईट डिस्चार्ज को रोकने में मदद करता है। यह काफी हद तक पुरुषों में प्रजनन संबंधित समस्याओं में भी काम आता है। इसका सेवन करने के लिये रात के समय 10 ग्राम गोंद कतीरा को 1 गिलास पानी या दूध में भिगो दें। फिर अगली सुबह इसमें 1 चम्‍मच मिश्री मिला कर इसका सेवन करें। ऐसा करने से पुरुषों में होने वाली अनेकों समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लाभकारी:

शरीर में इम्यून सिस्टम का दुरुस्त होना बेजड़ ज़रूरी है | अगर इम्युन सिस्टम कमजोर हुआ तो अनेकों बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं | ऐसे में गोंद कतीरा का इस्तेमाल करके अपने इम्यून सिस्टम को ठीक कर सकते हैं | गोंद कतीरा के सेवन से कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता, अवसाद के अलावा ज्यादा और कम विटामिन डी के स्तर वाले लोगो को ठीक किया जा सकता है | आप अंडा, बादाम पाउडर और दूध जैसी चीजें मिलाकर भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा के निखार में लाभकारी:

चमकती त्वचा हर कोई चाहता है लेकिन उसके लिए उपाय कोइ नहीं करता | चेहरा आपकी पहचान है और शरीर का महत्वपपूर्ण भाग |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *