UTTARAKHAND : कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिग्विजय सिंह आज उत्तराखंड में ,देहरादून मे करेंगे प्रेस वार्ता

My Bharat News - Article 23 09 2021 digvijay singh 22047363

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह उत्तराखंड में रहेंगे। वह राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके तहत राज्य में विभिन्न पार्टियों के नेताओं और स्टार प्रचारकों के आने का दौर जारी है।


वहीं पौड़ी पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मध्य प्रदेश के पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। बाबा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के सिवा कोई विकास कार्य नहीं किया। देशभर में जनता महंगाई से त्रस्त है।

My Bharat News - Article digvijay 6073288 835x547 m

 सिर्फ इतना ही नहीं  बाबा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कहा देश महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। बाबा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है। सरकार के पास गिनाने के लिए एक उपलब्धि भी नहीं है।