UP Election 2022: शिवपाल यादव ने अपर्णा को दी नसीहत, कहा- पहले सपा के लिए काम करें फिर टिकट मांगें

My Bharat News - Article demo pic 1542034057

विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की  अटकलें लगाई जा रहीं है । इसी बात पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा है  कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।


आपको बता दें  की बीते कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। जिसके बाद से समय-समय पर उनके भाजपा में जाने की बातें कही जा रही हैं पर कई बार वह खुद भी खंडन कर चुकी हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सपा में ही रहने और पार्टी में काम करने की नसीहत दी है।

My Bharat News - Article 958516 aparna shivpal


शिवपाल सिंह यादव ने यह भी साफ  कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

My Bharat News - Article 03 07 2017 akhilesh yadav aparna yadav


मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने पहले ही कह दिया है कि अखिलेश को हमने अपनी सूची दे दी है। यह भी कहा है कि अपने स्तर पर सर्वे करा लें। जितने जिताऊ उम्मीदवार हैं, उन्हें चुनाव में उतारा जाए। वे हमारी सूची पर काम कर रहे हैं। पूरी तरह से इत्मीनान हो जाएगा तो हम दोनों बैठक कर तय कर लेंगे। अब कहीं कोई संशय नहीं है।