ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी के निधन पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

My Bharat News - Article 1 3
ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी ह्रदयमोहिनी

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.वे 93 साल की थी.उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा. ब्रह्मकुमारी के सूचना निदेशक की ओर से बताया गया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिन से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था.

My Bharat News - Article 2 3
संस्थान की प्रमुख दादी ने 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

उन्होंने बताया कि एक साल पहले दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था.उनके पार्थिव देह को आबू रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जाएगा, जहां लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

My Bharat News - Article 4 3
पीएम मोदी ने दादी के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्रदय मोहिनी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि दादी को सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए याद किया जाएगा.पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. ब्रह्मकुमारी परिवार के सकारात्मक संदेशों को दुनिया में पहुंचाने में उन्होंने अहम भमिका निभाई. उनके निधन से गहरा सदमा पहुंचा है.

My Bharat News - Article 5 2
पीएम मोदी ने दादी को यार करते हुए ट्वीट कर दादी को अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक प्रकट किया.उन्होंने ट्वीट किया, राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी को मेरी श्रद्धांजलि.उन्हें आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा देने में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा और उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में ब्रह्मकुमारी का निरंतर मार्गदर्शन करती रहेंगी.ओम शांति.

My Bharat News - Article 6 3
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दादी को अर्पित की श्रद्धांजलि