सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को अपना बेस्ट का अवतार मिल चुका है। इस बार इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 का ताज महारष्ट्र के पुणे की सौम्या कांबले ने जीता है । आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में गौरव सरवन, सौम्या कामले, जमरूद, रोजा राणा, रक्तिम ठाकुरिया को 5 फाइनलिस्ट डांसर के तौर पर चुना गया था। जिनमें से सौम्या कांबले को विनर चुना गया तो वहीं उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सम्मानित कया गया है।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर महाराष्ट्र की डांसर सौम्या कांबले को बेस्ट डासंर ट्रॉफी मिलने के साथ ही इनाम के रूप में सोनी टीवी की तरफ से 15 लाख रुपये का चेक और एक चमचमाती शानदार गाड़ी भी दी गई है। आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 जीतने वाली सौम्या कांबले तबियत खराब होने के चलते फाइनल में शामिल नहीं हो पाई और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका ने भी किसी तरह की कोई परफॉरमेंस नहीं दी थी।

इस सीजन में विनर रही सौम्या कांबले को वर्तिका झा ने कोरियोग्राफ किया था और उनकी जीत में वर्तिका का बहुत बड़ा हाथ रहा है । इसलिए सोनी टीवी की तरफ से वर्तिका झा को भी सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में कोरियोग्राफर वर्तिका झा को बतौर 5 लाख रुपये का चेक दिया गया है।
Leave a Reply
View Comments