बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है । हाल ही में खुद को बढ़ावा देने और अपने काम को बढ़ावा देने के बीच के अंतर पर एक उद्धरण साझा किया। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह उद्धरण साझा किया जिस पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर ने अमेरिकी लेखक एडम ग्रांट का एक उद्धरण साझा किया।

इस उद्धरण में लिखा था, खुद को बढ़ावा देने और अपने काम को बढ़ावा देने में अंतर है। ध्यान आकर्षित करने के प्रयास में आप जो हासिल करते हैं, उसका दिखावा करना खुद को बढ़ावा देना है। ‘मैं अद्भुत हूं!’ योगदान देने के प्रयास में आप जो कुछ भी बनाते हैं, उसे साझा करना अपने काम को बढ़ावा देना है। ‘मुझे उम्मीद है कि इसका मूल्य है। इसे पोस्ट करते हुए अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, गर हमारे पेशे में ज्यादातर लोग इस अंतर को समझते हैं, तो हम बेहतर फिल्में बना रहे होंगे।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अर्जुन कपूर के पोस्ट से सहमति जताई। इतना ही नहीं, उन्होंने अर्जुन कपूर की पोस्ट को रीपोस्ट करके उनका समर्थन किया और लिखा, 100 प्रतिशत सच।

अर्जुन कपूर, मोहित सूरी की अगली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की पहली फिल्म कुट्टी और अजय बहल की लेडीकिलर में भी नजर आएंगे।
Leave a Reply
View Comments