लखनऊ में 13 दिन बाद पांच हजार से नीचे आई कोरोना मरीजों की संख्या

My Bharat News - Article मरीज

लखनऊ- राजधानी में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ 13 दिन बाद पांच हजार के नीचे आया है। सोमवार को 4566 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, हालांकि इस बीच 21 लोगों की मौत हो गई। इससे दहशत बरकरार है। इधर, लगातार पांचवें दिन नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।

लखनऊ में गत 13 अप्रैल के बाद से रोजाना पांच हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे थे। एक दिन तो यह आंकड़ा छह हजार को भी पार कर गया। सोमवार को यह आंकड़ा पांच हजार के नीचे आया। इस दिन संक्रमण को मात देने वालों का आंकड़ा रविवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी यह नए मिले संक्रमितों से ज्यादा रहा। सोमवार को 6035 लोग स्वस्थ हुए, जबकि रविवार को 6247 लोग स्वस्थ हुए थे।

सक्रिय केस में भी आई कमी

लखनऊ में सक्रिय केस की संख्या भी 50 हजार के करीब आ गई है। सोमवार को सक्रिय केस 50,627 रहे। रविवार को यह 52,068 था। शनिवार को यह संख्या 53,143, जबकि शुक्रवार को 53,475 थी।

14 दिनों में संक्रमण व मौत का आंकड़ा

तारीख संक्रमित स्वस्थ मौत

26 4566 6035 21

25 5187 6247 14

24 5461 5799 42

23 5682 7165 14

22 5239 6207 19

21 5902 2269 21

20 5014 3590 19

19 5897 2641 22

18 5581 2348 22

17 5913 2176 36

16 6598 1675 35

15 5183 979 26

14 5433 1118 14

13 5382 1086 18