लखनऊ. नोटबंदी के 4 साल पूरे होने पर सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में खजांची यादव का बर्थडे मनाया…खजांची का जन्म नोटबंदी के दौरान बैंक में लगी लाइन के बीच हुआ था….इस दौरान अखिलेश ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा….कहा कि, नोटबंदी से न तो आतंकवाद रूका न ही भ्रष्टाचार..अर्थव्यवस्था चौपट है… नौकरी नहीं है…नोटबंदी अगर सही थी तो बैंकों की व्यवस्था क्यों खराब हो गई? उत्तर प्रदेश के इकलौते बैंक इलाहाबाद बैंक को खत्म कर दिया… खजांची का जन्म चार साल पहले तब हुआ जब उसकी मां नोटबंदी की घोषणा के बाद अपने नोट बदलने के लिए लाइन में लगी थीं। अखिलेश यादव ने जानकारी होने पर उनकी पूरी मदद की। तब से हर साल अखिलेश यादव खजांची को अपने पार्टी कार्यालय बुलाकर उसका जन्मदिन मनाते हैं।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए और फैक्ट्रियां बंद हो गईं। देश की अर्थव्यवस्था अब तक इस झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

खजांची के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उसे शुभकामनाएं दी और उसके अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की कामना की।
अखिलेश यादव ने खजांची को खिलौने भेंट किए और उसे केक खिलाया। इस मौके पर सपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोमवार को कांग्रेस व बसपा के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Leave a Reply
View Comments