ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की भारी सफलता के बाद प्रसिद्धि पा रही हैं। ऐक्ट्रेस ने देश भर में एक बड़ा फैनबेस बना लिया है। गीता गोविंदम ऐक्ट्रेस ने पहले ही खुद को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक लीड ऐक्ट्रेस के रूप में साबित किया है और उनकी कुछ हिंदी फिल्में भी अभी आने वाली हैं। फिल्मों में उनके प्यारे रोल्स के कारण उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता है। आज रश्मिका अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको बताएंगे ऐक्ट्रेस की लाइफ के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको नहीं मालूम होंगी।

कम उम्र में हासिल की सफलता
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था और उन्होंने केवल पांच सालों में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में काफी ज़्यादा सफलता हासिल कर ली है।

मॉडल के रूप में की अपने करियर की शुरुआत
ऐक्ट्रेस ने अपने कॉलेज के दिनों से एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उस दौरान उन्होंने कुछ ब्रांडों के लिए प्रचार किया। उन्होंने 2014 में क्लीन एंड क्लियर टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता और यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
पूरी की ग्रेजुएशन की पढ़ाई
रश्मिका अच्छी तरह से शिक्षित हैं और उन्होंने एम. एस. रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है।

कोस्टार रक्षित शेट्टी के साथ की थी सगाई
साल 2017 में रश्मिका मंदाना ने किरिक पार्टी के कोस्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। कुछ कारणों से, चौदह महीने के बाद, उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
अपने फैशन गेम में टॉप पर रहतीं हैं रश्मिका
रश्मिका मंदाना काफी स्टाइलिश हैं और वह हमेशा अपने फैशन गेम में टॉप पर रहती हैं। हम रोज इंस्टाग्राम पर उनकी स्टाइलिश फोटोज़ को देख सकते हैं।
जल्द करने वाली है अपना बॉलीवुड डेब्यू
कन्नड़, तेलुगु और तमिल में कई फिल्मों में दिखाई देने के बाद, ऐक्ट्रेस अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू के साथ हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन शांतनु बागची ने किया है।
Leave a Reply
View Comments