हरियाणा की देसी क्वीन के नाम से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने ठुमको से लाखों दिलों को दीवाना कर लेती हैं। अपने गानों के साथ वह सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती रहती हैं। आप भी अगर सपना को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं या उनकी अदाओं को देखने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं तो खबर आपके लिए है। सपना ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। ये हम नहीं कह रहे हैं, इसकी जानकारी खुद सपना ने अपने फैंस को दी है।

सपना चौधरी कौन हैं आज ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया कि आज दुनिया भर में लोग उन्हें जानते हैं। सपना ने सोशल मीडिया को ‘राम-राम’ क्यों कर दिया, इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखकर फैंस को ये जानकारी दी है।
सपना ने लिखा- ‘राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे…’ इसके साथ ही सपना ने सेड फेस वाली इमोजी भी बनाई है। हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।
फैंस को सता रही है सपना की चिंता सपना ने जब से फैंस को ये बताया है कि उनकी तबीयत नासाज है। तब से फैंस भी काफी परेशान हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वहीं, कुछ फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी की तबीयत तब खराब हो गई थी, जब वह सतना में थी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एक घंटे तक अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में कुछ दिक्कत हैं।
Leave a Reply
View Comments