कुछ दिनों से रूस ओर यूक्रेन की लड़ाई ने तबाही मचा रखी है। लड़ाई के पहले दिन 137 लोग मारे गए हैं। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है।
आपको बता दें की , गुरुवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी और 169 के घायल होने की जानकारी दी। वहीं ,ल्याशको ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं, ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।

सिर्फ इतना ही नहीं गुरुवार को रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन में पिपरियात शहर के पास चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर काबू कर लिया। रूसी संसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेर्नोबिल पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण करने का मतलब यह है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।
Leave a Reply
View Comments