बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘वो दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने लिए अर्जुन कपूर को सबसे परफेक्ट इंसान मानती है और वो अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।’ मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि हम एक साथ खुश है और भविष्य में खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीजों को समझ रहे हैं।’

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।’

मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वो मेरे लिए बिल्कुल सही हैं।’ एक्ट्रेस की इस बात से जाहिर हो गया कि वो शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Leave a Reply
View Comments