मोनालिसा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ना केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अदाकारा हैं बल्कि इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी उन्होंने बहुत सफलता हासिल की है। मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी 5 मिलियन फॉलोवर्स कम्पलीट कर लिए हैं और इसी बात की खुशी उन्होंने एक वीडियो के ज़रिये अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोअर्स होने पर अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो शोयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पांच मिलियन की इंस्टा फैमेली को शुक्रिया कहा है। वीडियो में वह इतनी खुशी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं कि साफ पता चल रहा है कि उन्हें फॉलोअर्स के बढ़ने स बहुत खुशी हुई है।

वीडियो के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा कि अपनी खुशी का इजहार करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। थैंकफुल…ग्रेटफुल…ब्लैसड… ये पांच मिलियन पूरे होने की खुशी है दोस्तों। ये मेरी ब्यूटीफुल इंस्टाफैमेली के सपोर्ट से हो पाया है। हमेशा आपसे प्यार करूंगी और इसके लिए शुक्रिया।

मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। बिग बॉस के बाद मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें ‘नमक इश्क का’, ‘नजर’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘नच बलिये सीजन 8’, ‘कॉमेडी दंगल’ जैसे कई शोज शामिल हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ स्टार प्लस के ‘शो स्मार्ट’ जोड़ी का हिस्सा हैं। दोनों की शादी ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में हुई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी।
Leave a Reply
View Comments