भारत के ऐसे पर्यटन स्थल जहा घूमना, रहना बहुत ही सस्ता

My Bharat News - Article 0d4b063f f011 497c 8e04 55680c997406

My Bharat News - Article 0d4b063f f011 497c 8e04 55680c997406

भारत में घूमने के लिए ज्यादातर लोग घाटियों, पर्वताें और हिमालय की ओर रूख करते हैं। इस तरह से पर्यटन स्थल यात्रियों के लिए रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। ये कुछ लोगों के लिए महंगे तो कुछ के लिए बजट वाले हो सकते हैं। यह सब डेस्टीनेशन की पॉपुलेरिटी पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि ठहरने के लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च न करना पड़े तो सरकारी गेस्ट हाउस सबसे अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही होटल और गेस्ट हाउस के बारे में जो आपके ठहरने को किफायती और छुट्टियों को यादगार बना देंगे।
(सभी सांकेतिक फोटो साभार : pexels.com)
KMVN टूरिस्ट रेस्ट हाउस – KMVN Tourist Rest House

यह रेस्ट हाउस कासौनी में है। समुद्र तल से 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, टीआरएच कौसानी से पर्यटक हिमालय की चोटियों जैसे माउंट त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचुली के व्यापक दृश्य देख सकते हैं। इस रेस्ट हाउस में कॉटेज, पारिवारिक सुइट और डबल बेड वाले कमरे हैं। गर्म पानी की आपूर्ति, पार्किंग, रेस्तरां जैसी अन्य सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। यहां पर कमरे की कीमत 1723 रूपए से शुरू है।

होटल धनौल्टी हाइट़स – Hotel Dhanaulti Heights

-hotel-dhanaulti-heights

पिछले कुछ सालों में धनौल्टी पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। पहाड़ों के खबसूरत नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां बना धनौल्टी हाइट़स सभी आधुनिक सुविधाएं देता है। अगर आप धनौल्टी जा रहे हैं, तो इस रेस्ट हाउस में मात्र 1500 रूपए में कमरा लेकर ठहर सकते हैं।

होटल गढ़वाल टैरेस – Hotel Garhwal Terrace

-hotel-garhwal-terrace

होटल गढ़वाल टैरेस मसूरी में एक डीलक्स रेस्ट हाउस है, जो हनीमून मनाने वालों के लिए उत्तराखंड का सबसे फवेरेट डेस्टिनेशन है। यह रेस्ट हाउस फैमिली के हिसाब से बना हुआ है। माल रोड पर स्थित होने के बावजदू भी इस रेस्ट हाउस में कमरे की कीमत 1000 रूपए से शुरू होती है।

होटल यमुना पाउंता – Hotel Yamuna Paonta
अगर आप हिमाचल प्रदेश में पांवटा साहिब देखने जा रहे हैं, तो यहां पर बने यमुना पोंटा ठहरने के लिए अच्छी और किफायती जगह है। यहां के गार्डन में ऊचे पेड़ हैं, जहां पर्यटक प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको मात्र 990 रूपए खर्च करने हाेंगे। यह रेस्ट हाउस आपको इतने कम दाम में एकदम होटल जैसा फील देगा।

मॉर्गन हाउस – Morgan House
मॉगर्न हाउस में ठहरने का आनंद आपको पश्चिम बंगाल के कलिंपाेंग में मिलेगा। आर्मी गोल्फ कोर्स के ठीक बगल में स्थित मॉर्गन हाउस एक कोलोनियल हाउस है। यहां कमरे को बहुत अच्छी तरही से सजाया गया है और इनमें फायरप्लेस भी है। इस हेरिटेज बिल्डिंग से आप शानदार घाटी और कंचनजंगा के नजारे देख सकते हैं। यहां कमरे का किराया 1800 रूपए से शुरू होता है।