यूपी चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। वो हर बात पर जनता को झांसा देते हैं। अब जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें, संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उत्तर प्रदेश की जनता अब विश्वास नहीं करेगी।
जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 8, 2022
भाजपा भरोसा खो चुकी है।
किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।
सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा की भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस, युवा इलाहाबाद, व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।
मंगलवार को भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और दो करोड़ लैपटॉप बांटने का वादा किया है।

Leave a Reply
View Comments