बॉलीवुड की मोस्ट सिजलिंग डीवा दिशा पाटनी के बोल्ड अंदाज की जितनी तारीफ करें, वो कम ही है। दिशा अक्सर ही अपनी सुपर स्टनिंग तस्वीरें शेयर करके फैंस के दिलों को जीत लेती हैं। अब एक बार फिर दिशा ने अपनी बिकिनी फोटोज से फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। दिशा पाटनी अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बिकिनी लुक में नज़र आ रही हैं। बिकिनी में दिशा का लुक और पोज बेहद अट्रैक्टिव है। फैंस एक्ट्रेस के स्टनिंग अंदाज पर फिदा हो रहे हैं।

फोटो में दिशा अपने बालों को पीछे की ओर पकड़े हुए सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती हुई देखी जा सकती हैं। नो मेकअप लुक में दिशा का अंदाज और पोज इतना किलर है कि हर कोई उनपर फिदा हो सकता है।
दिशा अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने एक्सरसाइज विडोयज़ और अपनी फिट लाइफस्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं।

एक्ट्रेस की तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं। दिशा के इस लुक ने फैंस को वाकई मदहोश कर दिया है। दिशा फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा के 50.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस के सुपर सिजलिंग फोटोज़ इंटरनेट पर सामने आते ही छा जाते है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी को पिछली बार फिल्म राधे में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में एक विलेन रिटर्न्स, योद्धा और KTina शामिल है। एक विलेन रिटर्न और योद्धा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फैंस अब दिशा की इन मूवीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Leave a Reply
View Comments