लखनऊ- गौतमपल्ली इलाके की युवती ने अलीगंज निवासी विवेक गुप्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक, युवती ने बताया कि मुताबिक, 30 जुलाई 2021 को फेसबुक के जरिये विवेक से दोस्ती हुई थी।
एक दिन विवेक ने शादी की बात कहते हुए चिनहट स्थित होटल में बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध किया तो शादी का वादा कर युवती को चुप करा दिया।
इसके बाद आरोपित शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप है कि आठ दिसंबर को विवेक ने कॉल कर जनेश्वर मिश्र पार्क बुलाया। जहां बातचीत के दौरान युवती ने शादी का बात कही तो विवेक ने मारपीट की।
दुष्कर्म के आरोपी का मकान होगा कुर्क
सुशांत गोल्फ सिटी में बने दुष्कर्म के आरोपी का मकान कुर्क होगा। इसके लिए गोसाईंगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज अनवर अहमद के मुताबिक, झारखंड के रहमत शेख के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस है। आरोपी फरार चल रहा है।
Leave a Reply
View Comments