धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का डाइवोर्स, श्रुति हसन के साथ धनुष के अफेयर की थी चर्चा

My Bharat News - Article e46e0dfb 7342 4eb4 9bf9 8d87b51f5461

साउथ के सुपरस्टार धनुष अपनी हाल ही में रिलीज़ हुयी फिल्म ” अतरंगी रे ” को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिसमें इनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की भी लीड रोल में थीं | हाल ही में धनुष ने इंस्टग्राम पर अपने और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने की सूचना दी है |

आपको बता दें, दोनों ने सोमवार को रात में अपने अलग होने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है | इस खबर को सुनते ही इन दोनों के फैंस काफी उदास हो गए हैं | धनुष और ऐश्वर्या 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे, और इनकी मैरिड लाइफ 18 साल तक चली | हालांकि पहले भी इनके अलग होने खबरें आयी थीं |

धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की वजह कमल हसन की बेटी और उनकी चाइल्डहुड फ्रेंड श्रुति हसन माना जा रहा है | बता दें, साल 2011 में ऐश्वर्या के डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू ‘3’ के समय धनुष और फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रुति हसन के बीच अफेयर की बातें सामने आई थीं | और ऐसा भी कहा जा रहा था कि दोनों के बीच नजदीक‍ियां बढ़ गई हैं |

My Bharat News - Article 1b8ae3b7752f098cd2e03278e873743e original

सिर्फ इतना ही नहीं जब इन खबरों ने इतनी तूल पकड़ ली थी कि तब श्रुति हसन को दखल देना पड़ा | उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में नाराजगी जाह‍िर करते हुए कहा कि वे हर किसी को सफाई देती नहीं फिरेंगी | श्रुति ने धनुष संग अपनी बॉन्ड‍िंग के बारे में बताया था, ‘धनुष इंडस्ट्री में मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं | उन्होंने काम में हमेशा मेरी मदद की है | लोग हमारे बारे में कुछ भी बकवास बातें करेंगे तो उस कारण, मैं हमारी दोस्ती को नहीं कम होने दे सकती हूं | लोग क्या कहते हैं इसकी मैंने कभी परवाह नहीं की है| ‘

श्रुति ने ये भी कहा था कि फिल्म 3 में लीड रोल प्ले करने के लिए धनुष ने ही उन्हें प्रोत्साह‍ित किया था | श्रुति ने कहा था ‘मुझे पता है कि हजार अफवाहें हैं | मेरे लिए, ये किसी शख्स के साथ एक खास रिश्ता है | धनुष मेरे खास दोस्त हैं क्योंक‍ि किसी को नहीं लगा था कि 3 में, मैं ये पार्ट कर पाउंगी, वो मेरे साथ खड़े रहे और कहा कि मैं कर सकती हूं | इस काम में, जरूरी है कि लोग आप पर भरोसा रखें | मैं उनकी कर्जदार हूं | और हमरा अच्छा रिश्ता है | हमारे बीच बात करने को बहुत कुछ रहता है | ‘

My Bharat News - Article dhanush 1

आपको बता दें, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ” अतरंगी रे ” काफी हिट साबित हुई| धनुष के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम् भूमिका में थे | इस फिल्म को आनंद अल राय ने डायरेक्ट किया है | यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुयी थी |