फ़िल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों का दिल फ़िल्म के किरदारों के साथ भी जुड़ जाता हैं। 2007 में आई साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के बहुत कम बोलने वाले, अपने ही सवालों में उलझे रहने वाले ईशान अवस्थी ने भी अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस किरदार में जान फूंकने वाले कलाकार का असल नाम दर्शील सफारी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दर्शील की उम्र महज़ 10 साल थी। आज यानी 9 मार्च, 2022 को दर्शील 25 साल के हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि दर्शील इन 15 सालों में कितने बदल गए हैं और क्या कर रहे हैं। पढ़िए…

आज दर्शील सफारी अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 सालों बाद दर्शील सफारी का लुक बिल्कुल बदल गया है। कई बार दर्शील सफारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस के लिए इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि यही ‘तारे जमीन पर’ के नन्हें ईशान अवस्थी हैं।
‘तारे ज़मीन पर’ में डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे की भूमिका निभाने वाले दर्शील सफारी कई शोज़ और सीरियल में नजर आ चुके हैं। उन्हें छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। दर्शील ने ‘बम बम बोले’, ‘जोककोमोन’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ जैसी फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन 5 सहित कई रियलिटी शोज में एक प्रतियोगी के रूप में टेलीविजन पर अपना हाथ आजमाया है। इसके साथ ही वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

दर्शील अपने प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों का दिल जीतने में सफल रहे। लेकिन उसके बाद दर्शील फिल्मों और बॉलीवुड से गायब हो गए हैं। उन्हें आखिरी बार सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन के साथ ‘सुट्टाबाज़ी’ में देखा गया था।
Leave a Reply
View Comments