गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज के डिक्सिर गांव में मंगलवार की देर रात घर के बाहर सो रहे चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर एक की हत्या कर दी गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि डिक्सिर के ग्राम प्रधान रामभान सिंह के भाई कृष्ण भान सिंह व चचेरे भाई बृजेश सिंह घर के बाहर चारपाई व तखत पर अलग-अलग सोए हुए थे। मंगलवार देर रात लगभग दो बजे हमलावर चार पहिया वाहन से आए और दोनों पर एक साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णभान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। ग्राम प्रधान के अनुसार घटना रात्रि लगभग 2 बजे की है जबकि परिजनों को जानकारी सुबह 4 बजे हुई।
तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए गंभीर रूप से घायल कृष्णभान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। सीओ संसार सिंह राठी व थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
सीओ ने बताया कि घटना पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। हमलावरों ने गले के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी प्रहार किया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पूर्व में कुछ लोगों से हुए विवाद की जानकारी मिल रही है। परिजन अभी जिला अस्पताल में हैं। तहरीर मिलने के बाद घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Leave a Reply
View Comments