देश में कोरोना की दस्तक ने एक बार फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी किये है जिसके अनुसार देश में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 नए मरीज सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। इन सब के बीच चिंता करने वाली बात यह है कि देश में कुल संक्रमित मामले बढ़कर अब 2,85,401 हो गए हैं। वहीं देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,82.876 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ (1,48,67,80,227) को पार कर गया है।
India reports 90,928 fresh COVID cases, 19,206 recoveries, and 325 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 6, 2022
Daily positivity rate: 6.43%
Active cases: 2,85,401
Total recoveries: 3,43,41,009
Death toll: 4,82,876
Total vaccination: 148.67 crore doses pic.twitter.com/DGPBwfzQcG
ओमिक्रॉन के मामलों में हुई बढ़ोतरी
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।
दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान हुआ बंद
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बुधवार को चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है । अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नेशनल जूलॉजिकल पार्क कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अस्थायी रूप से बंद हो गया है।
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/UvoyZIGJX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2022
Leave a Reply
View Comments