देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है । इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सात लाख से अधिक (7,23,619) सक्रिय मरीज हो गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 3,57,07,727 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ को पार कर गया है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 46,569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,951 pic.twitter.com/hreH0ptZ7k
ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या बढ़कर हुई 4,033
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/FSfsFcBieO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
Leave a Reply
View Comments