रायबरेली- शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित चंदापुर मजरे गूढ़ा मोड़ के पास कांवड़ियों पर मोटरसाइकिल सवार ने फायरिंग कर दी। इसमें एक कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि पीठ पर लगभग 27-28 छर्रे के छेद हैं। दो छर्रे उसकी पीठ से निकले हैं, जो पुलिस को दे दिया गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित संतप्रसाद पुत्र लालता प्रसाद उम्र 29 वर्ष निवासी कान्हूपुर थाना लोनीकटरा जिला बाराबंकी बताया गया है। वह डलमऊ गंगाजल लेने जा रहा था। वहां से अवसानेश्वर महादेव हैदरगढ़ मंदिर पर जलाभिषेक करना था।
Leave a Reply
View Comments