14 अप्रैल 2022, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जीवन की यादगार तारीख बन गई है। चंद करीबियों के बीच कपल ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। रणबीर-आलिया की खुशियों में हर कोई खुश नज़र आ रहा है। चारों तरफ सेलिब्रेशन का माहौल है। इस बीच करीना ने भी कपूर परिवार की नई सदस्य के लिये एक इंस्टा पोस्ट शेयर की है।

करीना कपूर ने किया आलिया के लिए पोस्ट
रणबीर की दुल्हनिया बनकर अब आलिया भट्ट कपूर परिवार की सदस्य बन गयी हैं। ऐसे में रणबीर की बहन होने के नाते करीना ने आलिया भट्ट का स्वागत किया और उनके लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल पोस्ट भी किया। जिसमे उन्होंने लिखा की ‘डार्लिंग आलिया फैमिली में स्वागत है। इसके साथ ही करीना ने कई सारे हार्ट इमोजी भी बनाये हैं’।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी लिखी पोस्ट
आलिया भट्ट शादी से पहले से ही कपूर परिवार के बेहद नजदीक रही हैं। शायद इसलिये रणबीर की बहनें उन्हें स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। करीना के अलावा रिद्धिमा ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मिसेज कपूर का फैमिली में वेलकम किया है। इस पोस्ट के साथ रिद्धिमा ने आलिया के लिये वी लव यू भी लिखा है।

रिद्धिमा-करीना के अलावा करण जौहर ने भी आलिया और रणबीर के लिये इंस्टा पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। पोस्ट में करण ने ये भी मेंशन किया कि अब ऑफिशियली रणबीर उनके दामाद बन चुके हैं। करण, आलिया को अपनी बेटी मानते हैं और शादी की रस्मों के दौरान उन्हें कई बार इमोशनल होते हुए भी देखा गया।
Leave a Reply
View Comments