एक धक्के में कैसे गिर गयी लाखो की दीवार? क्यों नाराज़ हुए सपा विधायक?

My Bharat News - Article 9ffa3697 c531 455a 9799 37f663ce4648

My Bharat News - Article 9ffa3697 c531 455a 9799 37f663ce4648

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ आरके वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आर के वर्मा रानीगंज में बन रहे राज्य की इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वो जब हॉस्टल और रेजिडेंशियल परिषद की बन रही दीवार पर चलने लगे तो दीवार उनके चलने भर से ही हिलने लगी। जिसके बाद उन्होंने दीवार को हाथ से धक्का दिया तो वो गिर गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

RK वर्मा ने शेयर किया वीडियो : समाजवादी पार्टी के विधायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किया कि ऐसे घटिया निर्माण काल से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार कर रही। यह उनके मौत का इंतजाम है, रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में भ्रष्ट सरकारी तंत्र का दर्शन। वहीं सपा प्रमुख ने इस वीडियो पर लिखा, ‘ भाजपा के राज में, घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला। बिन सीमेंट, इंजीनियर कॉलेज की ईटों को जोड़ डाला।’

सपा नेता शिवाकांत यादव ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किया कि ऐसी कौन सी दीवार है बनाई जा रही है जो धक्का मारने से ही गिर जा रही हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और देश की नरेंद्र मोदी सरकार क्या कर रही है