उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भरा नामांकन पत्र, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा विधायक सुरेश राठौर और भाजपा विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे।

My Bharat News - Article madan kaushik


इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा की  हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं। नामांकन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। 2022  विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

My Bharat News - Article 12 03 2021 madankaushik 21455395



आपको बता दें की टिहरी में धनौल्टी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार और प्रतापनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई ने नामांकन पत्र जमा किया है । रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने भी मंगलवार को नामांकन भरा। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने भी नामांकन कराया।