बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। एक्टर इस पल को लेकर काफी गर्व से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपनी खुशी शेयर करते हुए एक्टर ने एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत पदक जीता।
And So TODAY the winning streak continues.. @VedaantMadhavan gets a GOLD at Denmark open.🙏🙏❤️❤️Pradeep Sir @swimmingfedera1 #ANSAdxb & all of you for the continued blessings . 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/UhNXMostqx
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 17, 2022
रजत पदक जीतने के बाद आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन की लगातार प्रशंसा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक सभी ने अभिनेता, उनकी पत्नी सरिता और उनके 16 वर्षीय बेटे को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आर माधवन ने उनको धन्यवाद कहा है।
Wohooo! Congratulations @VedaantMadhavan ! That’s an amazing feat! Keep trailblazing! Congratulations @ActorMadhavan and Sarita ❤️ https://t.co/nXkPLJ6FzZ
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 18, 2022
वेदांत की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘वाह! बधाई हो @ वेदांत माधवन! यह एक अद्भुत उपलब्धि है! हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहो! बधाई हो @ माधवन और सरिता।’ उन्हें जवाब देते हुए, आर माधवन ने ट्विटर पर लिखा, ‘वाह … बहुत-बहुत धन्यवाद… मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं… हम बहुत उत्साहित हैं। भगवान की कृपा है…और आपको धन्यवाद @ प्रियंका चोपड़ा…आप सबसे अच्छी हैं।’

शिल्पा शेट्टी ने सोमवार देर रात ट्वीट कर वेदांत को बधाई दी। इसके अलावा जेनेलिया देशमुख ने भी आर माधवन को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो @ वेदांत माधवन यह अद्भुत और प्रेरणादायक है। सरिता और आपको बहुत बधाई। @ एक्टर माधवन… आपको बहुत गर्व होना चाहिए।
So proud ❤️God bless him. More power to him❤️ https://t.co/RB5M94W7mg
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) April 17, 2022
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी वेदांत को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘बहुत गर्व है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। उन्हें और अधिक शक्ति।’ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने भी वेदांत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘चैंपियन वेदांत माधवन को बधाई। आपकी उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा है !! गौरवान्वित पिता मैडी सर को बधाई।’
Leave a Reply
View Comments