करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान और जेह अली खान अक्सर अपनी क्यूट हरकतों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शनिवार को तैमूर अली खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में छोटे नवाब जेह अली खान अपनी टॉय कार से खेलते नज़र आ रहे हैं।
आप नीचे दी गई वीडियो में देख सकते हैं कि जेह अली खान किस तरह अपनी नई सवारी का मजा ले रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी नज़र आ रहे हैं। करीना कपूर खान का ये वीकेंड जरा बिजी है और शूटिंग पर रवाना होने से पहले वो अपने बच्चों के साथ समय बिताती नज़र आईं।
वीडियो में करीना पैपराजी को वीडियोज़ और फोटोज़ क्लिक करने के लिए मना करती नज़र आ रही हैं। मम्मी करीना को पैपराजी को मना करते देख तैमूर भी उनकी बात को दोहराते नज़र आ रहे हैं। तैमूर अली खान भी मीडिया से कहते दिख रहे हैं कि अब फोटो लेना बंद करो दादा।
वीडियो में तैमूर को साफ कहते सुना जा सकता है कि ‘बस करो दादा’। ये पहली बार नहीं है जब तैमूर की क्यूट हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप इस वीडियो में जेह को अपनी टॉय कार की सवारी करते देख सकते हैं।
Leave a Reply
View Comments