डिजिटल दुनिया में अपने अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर धमाल मचाने वाला शो ‘लॉक अप’ आज हर तरफ छाया हुआ है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस कंट्रोवर्शियल शो को होस्ट कर रही हैं। अपने दमदार कंटेंट के कारण यह शो दर्शकों को बांध पाने में सफल हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिख रहा है कि सभी कंटेस्टेंट्स लकड़ी के फट्टों से पेटियां बनाने का टास्क कर रहे हैं, तभी करणवीर बोहरा के पास प्रिंस नरूला आते हैं और कंटेस्टेंट्स की पेटियां तोड़ने लगते हैं। प्रिंस को ऐसा करते देख करणवीर अपना आपा खो देते हैं। फिर वो सभी की पेटियों को तोड़ने लगते हैं। टीवी स्टार की इस हरकत से सभी कंटेस्टेंट्स अपनी अपनी पेटी को बचाने में लग जाते हैं। हालांकि इन सबके बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है। करण-जीशान के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है।
लेकिन इन सबके बीच अजमा, प्रिंस नरूला पर पर्सनल कमेंट करती हैं। आपको बता दें कि टास्क के दौरान अजमा, प्रिंस को नोरा फतेही के नाम का ताना मारती हैं।इस झगड़े के बीच अजमा कहती हैं ‘नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया’।ये सुनकर प्रिंस अपना आपा खो बैठते हैं। अजमा पर भड़क जाते हैं और वॉर्निंग देते हैं कि वो उनकी पर्सनल लाइफ में ना घुसे।सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस और नोरा फतेही ‘बिग बॉस सीज़न 9’ में नज़र आए। उस दौरान प्रिंस और नोरा की नज़दीकियां काफी चर्चा में रही थीं। प्रिंस ने कन्फेस तक कर लिया था कि वो नोरा को पसंद करने लगे हैं, हालांकि वहाँ बात नहीं बनी फिर प्रिंस और यूविका के बीच अफेयर शुरू हो गया और बाहर आकर कुछ वक्त डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज के समय में प्रिंस और युविका एक साथ हैं।
Leave a Reply
View Comments